छत्तीसगढ़

हॉस्पिटल से भागा आरोपी, 5 पुलिसवाले सस्पेंड

Nil dhankar
28 July 2022 4:26 PM IST
हॉस्पिटल से भागा आरोपी, 5 पुलिसवाले सस्पेंड
x
छग

कांकेर। अस्पताल से इलाज के दौरान आरोपी फरार हो गया। लापरवाही बरतने पर एसपी ने 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। आरोपी छतीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान हैं। मिली जानकारी के अनुसार भसनुप्रतापपुर थाने में अपराध क्रमांक 140/22 धारा 475, 380,120(बी) दर्ज हुआ था। मामले में दंतेवाड़ा जिले के ग्राम चितालंका का निवासी 22 वर्षीय महेंद्र दीवान पिता फुलदास दीवान आरोपी हैं। आरोपी छतीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान हैं। आरोपी को 22 जुलाई को शाम 5 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल दाखिल किया गया था। जहां से तबियत खराब होने पर उसे कोमल देव हॉस्पिटल कांकेर में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया था।

यहां आरोपी की सुरक्षा हेतु मय हथकड़ी जंजीर के साथ भानुप्रतापपुर थाने के 5 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पर उनकी लापरवाही से आरोपी महेंद्र दीवान 26 जुलाई को फरार हो गया। प्रथम दृष्टया लापरवाही व अनुशासनहीनता प्रतीत होने व पदीय दायित्यों के उचित निर्वहन न करने पर कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने थाना भानुप्रतापपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 279 नोहरु राम नेताम, आरक्षक क्रमांक 1067 दानेश्वर मंडावी, आरक्षक क्रमांक 1211 कैलाश कुंजाम, आरक्षक क्रमांक 1288 केजराम आंचला, आरक्षक क्रमांक 306 गुमान सिंह दीवान को निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में इन्हें रक्षित केंद्र कांकेर संबद्ध किया गया हैं।

Next Story