छत्तीसगढ़

ब्लू फिल्म दिखाकर रेप करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Nilmani Pal
14 July 2022 11:52 AM GMT
ब्लू फिल्म दिखाकर रेप करने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। सरकंडा के जांजी तालाब के पास रहने वाला युवक 12 साल की नाबालिग को अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म करता था। इसके अलावा उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। नाबालिग ने इसकी जानकारी स्वजन को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपित फरार हो गया। आज पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार किया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित ने तीन जुलाई को दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी को बंधवापारा के जांजी तालाब के पास रहने वाले दुर्गेश यादव(28) ने काम के बहाने घर में बुलाकर अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म किया। उसने इसकी वीडियो भी बना ली। बाद में वह नाबालिग को उसका अश्लील वीडियो दिखाकर धमकी देता था। वीडियो को इंटरनेट मीडियो में वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार उससे दुष्कर्म करने लगा। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर नाबालिग ने स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। इस बीच वह अपने घर से फरार हो गया। पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम उसकी तलाश कर रही थी। साइबर सेल को जानकारी मिली कि आरोपित रायपुर में रह रहा है। इस पर पुलिस ने रायपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story