छत्तीसगढ़

किराए के मकान में छुपा था दुष्कर्म का आरोपी, युवती की शिकायत पर गिरफ्तार

Nil dhankar
8 Jun 2022 10:45 AM IST
किराए के मकान में छुपा था दुष्कर्म का आरोपी, युवती की शिकायत पर गिरफ्तार
x

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है। सरकंडा थाना प्रभारी हरिशचंद्र टाण्डेकर ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती ने तीन जून को दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि बलौदाबाजार जिले के सरसींवा थाना अंतर्गत ग्राम बगपल्ली में रहने वाले दीपक पटेल से उसकी जान पहचान थी। युवक ने उसकी सहेली के मोबाइल से मोबाइल नंबर निकाल लिया। इसके बाद उसे फोन कर परेशान करता था।

15 सितंबर 2021 अकेले में दीपक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर इसका वीडियो बना लिया। बाद में वह युवती को संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह वीडियो को इंटरनेट में प्रसारित करने की धमकी देता था। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित रपटा चौक के पास किराए के मकान में छुपा है। पुलिस ने उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story