छत्तीसगढ़

जिस आरोप में जेल में है मां और पत्नी, उसी मामले में गिरफ्तार हुआ शख्स

Nilmani Pal
13 Sep 2022 7:59 AM GMT
जिस आरोप में जेल में है मां और पत्नी, उसी मामले में गिरफ्तार हुआ शख्स
x

बिलासपुर. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) की टीम ने भारी मात्रा में नशीले कफ सिरप के साथ सरगना सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वह छह महीने से अधिक समय से फरार चल रहा था। उसकी मां और पत्नी नशे का सामान बेचने के आरोप में जेल में है।

सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा निवासी निगरानी बदमाश धर्मेंद्र गेंदले (24) पिछले लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार करता आ रहा है। वह कई बार जेल जा चुका है। पिछली बार पुलिस ने उसकी पत्नी और उसकी मां को नशीला कफ सिरफ और इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था। मध्यप्रदेश के कटनी से नशे का सामान लाकर शहर में खपाता था।

ACCU प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी धर्मेंद्र गेंदले की जानकारी जुटा रही थी। तभी रविवार की रात खबर मिली कि वह जरहाभाठा स्थित अपने घर में आकर छिपा है। जानकारी मिलते ही देर रात पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके साथ उसका दोस्त गौरव खांडे (19) भी मिला। पुलिस ने उनके पास से 200 कफ सिरफ बरामद किया है।

Next Story