छत्तीसगढ़

गर्लफ्रेंड की हत्या आरोपी ने रची ऐसी साजिश, कि हुआ गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 Feb 2024 1:41 PM GMT
गर्लफ्रेंड की हत्या आरोपी ने रची ऐसी साजिश, कि हुआ गिरफ्तार
x
छग
कुरलूबहार। पीड़ित रामनाथ ध्रुव पिता स्व.दषरू ध्रुव उम्र 50 वर्ष जाति गोंड साकिन भुसरकली थाना माकड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पु़त्री दिनांक 16.02.2024 के शाम 04.00 बजे रिष्तेदार अंदारूराम मरकाम की बेटी की शादी में शामिल होने गांव की सहेली के साथ ग्राम कुरलुबहार गई थी। प्रार्थी की पु़त्री रात्रि में घर वापस नही आने पर उसकी सहेली आसमती के पास जाकर पूछने पर आसमती के द्वारा बताया गया कि वह प्रार्थी के पुत्री के साथ महेष के मोटर सायकल में बैठकर रात्रि 10.30 बजे वापस आ गई थी। प्रार्थी की पुत्री के घर नही आने पर प्रार्थी अपने सगा सम्बंधी एवं रिष्तेदारों के यहाॅ पता तलाष कर रहा था। दिनांक 18.02.2024 के 10ः00 बजे गांव के लोगों के माध्यम से पता चला कि प्रार्थी की पुत्री भुसरकली जंगल में फांसी लगा ली है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना माकडी में मर्ग क्रं. 07/2024 धारा 174 जा.फौ. कायम कर थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू के हमराह स्टाॅफ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल निरीक्षण पर स्ट्रगल मार्क पाये जाने पर मृतिका की मौत संदिग्ध लगी। घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर एवं सूक्ष्म साक्ष्यों को संग्रहित करने हेतु विधि विज्ञान प्रयोगषाला जगदलपुर से वैज्ञानिक अधिकारी शषांक द्विवेदी को बुलाया गया।

वैज्ञानिक अधिकारी के द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर मृतिका की मौत में संदेह जाहिर किये थे। थाना माकड़ी पुलिस उसी दिषा पर कार्य कर रही थी। घटना दिनांक को घटनास्थल निरीक्षण एवं शव निरीक्षण करने के पष्चात मृतिका के शव का पी.एम. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी के डाॅक्टरों की टीम से कराया गया था। आज दिनांक 20.02.2024 को डाॅक्टर के द्वारा मृृतिका का पी.एम. रिपोर्ट प्रदाय किया गया। डाॅक्टर ने पी.एम. रिपेार्ट में मृतिका की मृत्यु गला घोटकर हत्या करने से होना लेख करने पर पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर थाना माकडी में अपराध क्रं. 09/2024 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देषन में दौलतराम पोर्ते अति. पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव एवं निमेतेष सिंह पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के मार्गदर्षन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। टेक्नीकल इनपूट के आधार पर आरोपी लखीचंद मरकाम पिता स्व0 सोमारू मरकाम उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा कुरलूबहार थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि इसका मृतिका के साथ माह अप्रैल 2023 से पे्रम संबंध चल रहा था, आरोपी ने मृतिका से शादी करने का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी स्थापित किया। आरोपी लखीचंद मरकाम के घर वाले इसका रिष्ता उड़ीसा की लड़की के साथ तय कर दिये थे।
आरोपी की सगाई उड़ीसा की लड़की के साथ होने वाली थी। इस बात की जानकारी मृतिका को पता चलने पर वह बहुत दुखी हो गई, मृतिका आरोपी लखीचंद को लड़की से रिष्ता तोड़ने का दबाव बनाने लगी, इस पर आरोपी मृतिका से अत्यधिक गुस्सा हो गया और उसने मृतिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए मारने की योजना बनाई। आरोपी के द्वारा घटना दिनांक 16.02.2024 के दोपहर 02 बजे के आसपास अपने मोबाईल के गूगल में जाकर लोग को मारने की दवा टाईप कर जानकारी लिया। उसी दिनांक को मृतिका ने आरोपी लखीचंद को फोन कर बताया कि वह अपने रिष्तेदार की शादी में ग्राम कुरलूबहार आ रही है, तब आरोपी लखीचंद मृतिका से रात्रि में मिलने की ईच्छा जाहिर की। रात्रि 10ः30 बजे मृतिका शादी में शामिल होकर अपने सहेली आसमती के साथ अपने चचेरे भाई महेष के मोटर सायकल में बैठकर अपने गांव गई। महेष मृतिका को उसके घर के सामने छोड़कर वापस शादी घर चला गया, मृतिका अपने घर अन्दर न जाकर आरोपी को फोन कर मिलने बुलायी। आरोपी लखीचंद मोटर सायकल में मृतिका के घर के पास आकर उसे अपने मोटर सायकल में बैठाकर भूसरकली का जंगल लेकर गया और मृतिका के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया, उसके बाद उसके चुनरी से मृतिका का गला घोंट कर पास के पेड़ में फांसी का फंदा लगाकर लटका दिया। प्रकरण में आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल तथा मोबाईल को जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य सबूत के आधार पर आरोपी लखीचंद मरकाम पिता स्व0 सोमारू मरकाम उम्र 24 वर्ष साकिन नयापारा कुरलूबहार थाना माकड़ी जिला कोण्डागांव को आज दिनांक 20.02.2024 के बजे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेष से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा रहा है।
Next Story