छत्तीसगढ़

थाने की छत पर चढ़ गया आरोपी, भागने में रहा नाकाम

Nil dhankar
27 March 2022 5:52 PM IST
थाने की छत पर चढ़ गया आरोपी, भागने में रहा नाकाम
x
छग

जांजगीर। जांजगीर में थाने की छत फांदकर भाग रहे एक चोर को पुलिस ने पकड़ लिया। उसे पुलिस एक स्कूटी चोरी के मामले में पकड़ कर लाई थी, लेकिन मौका पाते ही वह थाने की छत पर भागा और वहां से कूदने लगा। हालांकि जैसे ही वह नीचे उतरा, पुलिस ने उसे फिर से दबोच लिया। वह पहले भी चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

पुटपुरा निवासी धनराज बरेठ आदतन चोर है। पुलिस ने उसे केरा रोड स्थित शराब भट्‌टी से स्कूटी चोरी के मामले में शनिवार रात पकड़ा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि उसे सामान्य रूप से कस्टडी में रखा गया था। तभी भागने की फिराक में उसने सीढ़ी की ओर दौड़ लगा दी। इससे पहले ही पुलिसकर्मी उसे पकड़ पाते वह छत पर चढ़ गया। इस पर कुछ पुलिसकर्मी उसके पीछे और कुछ बाहर की ओर दौड़े। इस दौरान जैसे ही धनराज छत से नीचे उतरा, पुलिस ने उसे फिर दबोच लिया।

Next Story