छत्तीसगढ़

कत्ता से लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
20 July 2023 8:46 AM IST
कत्ता से लोगों को डराने धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
x

महासमुंद। हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि लालपूर बागबाहरा में टुकेश ठाकुर नामक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार हथियार(कत्ता) लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है. जिस सूचना पर लालपूर बागबाहरा पहुंचा जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला। जिसे घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम टुकेश ठाकुर पिता धनसाय ठाकुर उम्र 25 वर्ष साकिन कस्तुरबोड थाना बागबाहरा हाल वार्ड नं 06 लालपूर बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का निवासी होना बताया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा के अपराध क्रमांक 112/2023 धारा 25 ,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Next Story