छत्तीसगढ़
दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला फरार रेपिस्ट गिरफ्तार
Shantanu Roy
29 March 2025 9:27 PM IST

x
छग
Kasdol. कसडोल। थाना कसडोल क्षेत्र में वर्ष 2019 में दर्ज अपराध क्र. 874/2019 के तहत धारा 376 भादवि और 04, 06 पाक्सो एक्ट के आरोपी प्रमोद वर्मा (22 वर्ष), निवासी ग्राम साबर, थाना कसडोल को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार था, जिसके चलते धारा 299 जाफौ. के तहत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर अथक प्रयासों से आज दिनांक 29 मार्च 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रितेश मिश्रा, आरक्षक विक्की वर्मा, मृत्युंजय महिलांगे, प्रताप सिंह बंजारे, सुरज राजपूत, आशुतोष बंजारे, राजू वर्मा, कुबेर कुमार वर्मा सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tagsकसडोलदुष्कर्म आरोपीप्रमोद वर्मापाक्सो एक्टगिरफ्तारीछह साल बादपुलिस कार्रवाईKasdolrape accusedPramod VermaPOCSO Actarrestafter six yearspolice actionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





