छत्तीसगढ़

पत्नी पर हमला कर फरार पति ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
15 April 2022 5:18 PM IST
पत्नी पर हमला कर फरार पति ने किया सुसाइड
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले में चरित्र संदेह पर एक पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया और फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला कोरबी चौकी अंतर्गत जलके गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार जलके गांव निवसी अशोक अपनी पत्नी सुषमा के चरित्र पर संदेह करता था। अशोक सुषमा को लेने ससुराल आया था। इस दौरान अशोक ने सुषमा का गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद अशोक मौके से फरार हो गया और पेड़ पर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। वही घायल सुषमा की हालत गम्भीर है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Next Story