छत्तीसगढ़

धमधा सट्टा केस में फरार आरोपियों ने किया सरेंडर

SHIDDHANT
7 May 2026 11:03 PM IST
धमधा सट्टा केस में फरार आरोपियों ने किया सरेंडर
x
छग
Durg दुर्ग: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसा है। स्मृति नगर क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का खुलासा कुछ ही घंटों में कर दिया गया, जिसमें पुलिस ने चार मोटरसाइकिलें बरामद कीं और दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। वहीं धमधा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालन मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने पुलिस दबाव के चलते आत्मसमर्पण कर दिया।
मामला तब सामने आया जब छात्र सौम्य दुबे की पैशन प्रो बाइक 6 मई की रात घर के बाहर से चोरी हो गई। वह मूल रूप से बेमेतरा जिले का रहने वाला है और दुर्ग में किराए पर रहकर पढ़ाई करता है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिरों को सक्रिय किया।
जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने स्मृति नगर के साथ चरोदा, करंजा और गदा चौक क्षेत्र से भी बाइक चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चार बाइक बरामद की गईं। दूसरे मामले में धमधा क्षेत्र के ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े दो आरोपी लंबे समय से फरार थे, जो अंततः पुलिस की सख्ती के बाद सामने आए और आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है।
Next Story