छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल लाई रंग, एयरपोर्ट से जल्द शुरू होगी अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा
Shantanu Roy
19 Dec 2025 7:41 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की सतत और प्रभावी पहल का सकारात्मक परिणाम अब सामने आ गया है। रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से शीघ्र ही अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। इस बहुप्रतीक्षित सुविधा से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक, व्यापारिक और निर्यात क्षेत्रों को नई गति मिलेगी तथा राज्य के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक सीधी पहुंच संभव हो सकेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी लोकसभा में केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने दी। उन्होंने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा के विकास के लिए 16 जून 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार, नागर विमानन मंत्रालय और AAICLAS (एएआईसीएलएएस) के बीच त्रिपक्षीय समझौता संपन्न हो चुका है। समझौते के बाद आवश्यक अधोसंरचना विकास और तकनीकी प्रक्रियाओं पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।
लोकसभा में उठाया था मजबूत मुद्दा
गौरतलब है कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में छत्तीसगढ़ के विमानपत्तनों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक प्रश्न उठाए थे। उन्होंने रायपुर के साथ-साथ बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, कोरबा और अंबिकापुर सहित प्रदेश के प्रमुख विमानपत्तनों एवं हवाई पट्टियों की परिचालन स्थिति, उड़ान मार्गों की संख्या, ‘उड़ान योजना’ की प्रगति, रायपुर को अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन का दर्जा, कार्गो एवं सीमा शुल्क सुविधाओं, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) केंद्र की स्थापना और उद्योग-अनुकूल उड़ान नीति जैसे अहम विषयों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा। इन प्रश्नों के उत्तर में केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि रायपुर एयरपोर्ट छत्तीसगढ़ का प्रमुख घरेलू हवाईअड्डा है, जहां से वर्तमान में 14 घरेलू गंतव्यों के लिए प्रति सप्ताह लगभग 380 उड़ानों का संचालन हो रहा है। इसके साथ ही, ‘उड़ान’ योजना के तहत जगदलपुर और बिलासपुर हवाईअड्डों के माध्यम से क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है।
उद्योग, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बल
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन-सम्पन्न और अपार औद्योगिक संभावनाओं वाले राज्य के लिए मजबूत हवाई कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है। अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा के प्रारंभ होने से राज्य के कृषि उत्पाद, खनिज आधारित उत्पाद, स्टील, एल्यूमिनियम, हस्तशिल्प और अन्य औद्योगिक वस्तुएं सीधे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच सकेंगी। इससे न केवल निर्यात बढ़ेगा, बल्कि निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग और राज्य सरकार के समन्वय से आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का विमानन मानचित्र और अधिक सशक्त एवं व्यापक बनेगा। रायपुर एयरपोर्ट का विकास राज्य को लॉजिस्टिक्स और कार्गो हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सशक्त आवाज
लोकसभा में यह विषय प्रभावी ढंग से उठाकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि वे केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय मंच पर सजगता, दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आवाज उठाने वाले सशक्त जनप्रतिनिधि हैं। अंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गो सुविधा का सपना अब साकार होने की ओर है, जिससे छत्तीसगढ़ को आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
Tagsरायपुर एयरपोर्टअंतर्राष्ट्रीय एयर कार्गोबृजमोहन अग्रवालस्वामी विवेकानंद एयरपोर्टछत्तीसगढ़ विकासहवाई कनेक्टिविटीनागर विमानन मंत्रालयAAICLASउद्योग और निर्यातउड़ान योजनाRaipur AirportInternational Air CargoBrijmohan AgrawalSwami Vivekananda AirportChhattisgarh DevelopmentAir ConnectivityMinistry of Civil AviationIndustry and ExportsUDAN Schemeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





