छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
Shantanu Roy
26 Jun 2026 6:30 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की दिशा में संचालित सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए सुविधाओं का नया माध्यम बनकर उभरा है। इस पोर्टल के जरिए नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रही हैं। रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई के दुर्गा सिदार सिदार इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जिन्हें सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीकरण एवं विवाह प्रमाण पत्र की सुविधा का लाभ मिला।
दुर्गा सिदार ने बताया कि विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। इसी दौरान उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध थी। उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर आवेदन किया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ ही दिनों में उनका विवाह प्रमाण पत्र जारी हो गया। इससे उन्हें बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गया।
दुर्गा सिदार बताती हैं कि सेवा सेतु पोर्टल केवल विवाह प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भू-अभिलेख संबंधी सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी सेवाएं, श्रम, राजस्व, नगरीय प्रशासन तथा अन्य विभागों की अनेक नागरिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को विशेष सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले जहां छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब सेवा सेतु के माध्यम से कई सेवाओं का लाभ घर के नजदीक उपलब्ध हो रहा है। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। दुर्गा सिदार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी पहल ग्रामीण नागरिकों के जीवन को आसान बना रही है। यह पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शासन की सेवाओं को आमजन तक सहज और प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





