छत्तीसगढ़

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में थाना दिवस का आयोजन

Shantanu Roy
16 July 2026 8:08 PM IST
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में थाना दिवस का आयोजन
x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से जिला केसीजी पुलिस द्वारा जुलाई माह के तृतीय गुरुवार को थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने सीधे नागरिकों से संवाद किया और उनकी शिकायतों एवं सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला केसीजी पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में दूरस्थ थाना साल्हेवारा और बकरकट्टा में विशेष रूप से थाना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास, समन्वय और संवाद को मजबूत करना है। इस दौरान नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नवीन कानून लागू होने के बाद आम नागरिकों को कम समय में न्याय दिलाने और शिकायतों के बेहतर निराकरण की दिशा में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। थाना दिवस कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम ने थाना खैरागढ़ और छुईखदान में पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक रमेश चंद्रा ने थाना गंडई में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं मुख्यालय उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप ऐरेवार ने थाना मोहगांव में पहुंचकर नागरिकों से चर्चा की। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ आशारानी ने थाना ठेलकाडीह और गातापार में आमजन की समस्याएं सुनीं, जबकि अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गंडई मानकराम कश्यप ने पुलिस चौकी जालबांधा में उपस्थित होकर नागरिकों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों, नशे के दुष्प्रभाव और नए कानूनों के संबंध में लोगों को जागरूक किया। नागरिकों को बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत करें।
इसके अलावा संदिग्ध कॉल, मैसेज और साइबर ठगी के प्रयासों की जानकारी “चक्षु” पोर्टल पर दर्ज कराने की अपील भी की गई। पुलिस ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 सेवा के उपयोग की जानकारी भी लोगों को दी। थाना दिवस के दौरान नागरिकों ने अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। इनमें अवैध शराब बिक्री, सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, साइबर अपराध, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना, स्कूल और कॉलेजों के आसपास धूम्रपान, आवारा मवेशियों से होने वाली सड़क दुर्घटनाएं सहित कई मुद्दे शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि महिला और बच्चों से जुड़े मामलों तथा साइबर अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। पुलिस ने आवारा मवेशियों के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। लोगों को समझाइश दी गई कि वे अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखें, ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों, पत्रकार संघ के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रमुखों, कोटवारों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि थाना दिवस जैसे कार्यक्रमों से पुलिस और जनता के बीच दूरी कम होती है तथा समस्याओं का समाधान तेजी से संभव होता है। जिला केसीजी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में शराबखोरी, नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना दिवस कार्यक्रम प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय गुरुवार को जिले के सभी थानों और चौकियों में आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
Tagsखैरागढ़ पुलिसकेसीजी पुलिसथाना दिवस कार्यक्रमछत्तीसगढ़ पुलिस जनसंवादपुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मासाल्हेवारा थानाबकरकट्टा थानाछुईखदान पुलिससाइबर जागरूकता अभियान1930 साइबर हेल्पलाइनडायल 112 सेवामहिला सुरक्षाबाल सुरक्षायातायात जागरूकतानवीन कानून जागरूकताग्रामीण समस्याओं का समाधानपुलिस जनसुनवाईछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजखैरागढ़ समाचारनशे के खिलाफ अभियाननशे के अभियानKhairagarh PoliceKCG PolicePolice Station Day ProgramChhattisgarh Police Public DialogueSuperintendent of Police Lakshya SharmaSalhewara Police StationBakarkatta Police StationChhuikhadan PoliceCyber ​​Awareness Campaign1930 Cyber ​​HelplineDial 112 ServiceWomen SafetyChild SafetyTraffic AwarenessNew Law AwarenessSolution to Rural ProblemsPolice Public HearingChhattisgarh Crime NewsKhairagarh NewsCampaign Against Drugsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story