छत्तीसगढ़
रायपुर में कपड़ा कारोबारी गिरफ्तार...नक्सलियों की मदद करने का आरोप
Rounak Dey
27 Dec 2020 5:40 AM GMT
x
रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर थाने में पुलिस ने बस्तर के एक कपड़ा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि उसका संबंध सीधे नक्सलियों से है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया।
आपको बता दें, राजधानी के एक कपड़ा व्यापारी विजय अग्रवाल ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पंडरी कपड़ा मार्केट में में इनका दुकान है। नारायणपुर नौकार एम्पोरियम के संचालक संतोष जैन पर उन्होंने नक्सलियों से संबध होने का आरोप लगाया था। दरअसल 2 मार्च को संतोष जैन ने विजय अग्रवाल को ब्लैंक चेक देकर होलसेल में 2 लाख 42 हजार 166 रुपए का घाघरा चुन्नी उधारी में खरीदी की थी। माल नहीं बिकने पर संतोष जैन ने 14 घाघरा चुन्नी वापस किए।
Next Story