छत्तीसगढ़
माध्यमिक विद्यालय पंचपारा में पाठ्यपुस्तक और ड्रेस का किया गया वितरण
Shantanu Roy
24 Jun 2026 10:50 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचपारा स्थित माध्यमिक विद्यालय में नए शिक्षा सत्र के अवसर पर पाठ्यपुस्तक एवं स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री साहू के निर्देश एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी. पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में नव प्रवेशी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक और स्कूल ड्रेस वितरित की गई। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य खरे, संकुल समन्वयक श्रवण साव, संस्था प्रमुख डी. नायक, कृषि सभापति मुक्तेश्वर पंडा, सरपंच योग्यता श्याम लाल पटेल, एसएमसी अध्यक्ष पूनी लाल पटेल सहित ग्रामीणजन एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुक्तेश्वर पंडा ने विद्यार्थियों को सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही जीवन में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बच्चों से समय पर विद्यालय आने, शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करने और कठिन विषयों का लगातार अभ्यास करने की अपील की। साथ ही मोबाइल और अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह दी। इस अवसर पर सरपंच योग्यता श्याम लाल पटेल और एसएमसी अध्यक्ष पूनी लाल पटेल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





