छत्तीसगढ़

दंतैल हाथियों की दहशत, डर गए स्थानीय लोग

jantaserishta.com
10 Nov 2024 11:23 AM IST
दंतैल हाथियों की दहशत, डर गए स्थानीय लोग
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: जिले के चिरमिरी नगर पालिक निगम क्षेत्र में फिर एक बार दंतैल हाथी की दहशत देखने को मिल रही है. शनिवार को कोरिया कॉलरी स्थित वार्ड क्रमांक 8 के पोखरी दफाई छठ घाट में जंगल की ओर से विचरण करते हुए दो दंतैल हाथी घुस आए.
चिरमिरी नगर पालिका निगम के कोरिया कालरी स्थित पोखरी दफाई में शाम ढलते वक्त दो दंतैल हाथी जंगल के रास्ते मोहल्ले में घुस आए. दंतैल हाथी छठ घाट की ओर से होते हुए गहरे तालाब में चले गए. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें देखा तो हड़कंप मच गया. दतैल हाथियों के आने खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते हाथियों को देखने छठ घाट पर लोगों का हुजूम उमड़ गया.
दंतैल हाथियों की आमद की सूचना स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और वन अमले को दी. सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कोरिया और वन विभाग कोरिया कालरी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को दंतैल हाथियों के करीब न जाने की समझाइश देते हुए सुरक्षा के नजरिए से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story