छत्तीसगढ़

रायपुर में बदमाशों का आतंक, शराब भट्टी में जमकर मचाया उत्पात

jantaserishta.com
4 Oct 2021 9:20 AM IST
रायपुर में बदमाशों का आतंक, शराब भट्टी में जमकर मचाया उत्पात
x

रायपुर। राजधानी में बदमाशों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात पंडरी बस स्टैंड के पास स्थित शराब भट्टी में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने एक युवक से विवाद के बाद शराब दुकान में हंगामा किया। वहीं घटना की पूरी वारदात CCTV कैंमरे में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि शराब दुकान में किसी बात को लेकर युवक से विवाद हो गया। इसके बाद मारने के लिए बदमाश हथियारबंद लेकर आ गए। जिसके बाद पंडरी शराब दुकान के बाद भारी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने स्थिति को काबू किया।
वहीं दूसरी ओर हथियारबंद बदमाश पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र का यह मामला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।​ फिलहाल पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story