छत्तीसगढ़

बीजापुर में माओवादियों का आतंक, दो टिप्पर वाहनों को किया आग के हवाले

jantaserishta.com
4 Feb 2022 9:37 AM IST
बीजापुर में माओवादियों का आतंक, दो टिप्पर वाहनों को किया आग के हवाले
x
देखें वीडियो।

बीजापुर: माओवादियों ने दो टिप्पर वाहनों को किया आग के हवाले. सुबह 7:00 बजे बरगापारा भैंसा बाड़ी के पास दिया घटना को अंजाम. कुटरू थाना क्षेत्र का मामला. एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने की घटना की पुष्टि.


नक्सलियों ने मचाया तांडव
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है. नक्सलियों ने बुधवार रात पुल निर्माण कार्य में सॉइल टेस्टिंग के लिए लगे फाइलिंग मशीन को आग के हवाले कर दिया. इस आगजनी की घटना में मशीन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है. दरअसल घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुल निर्माण का कार्य चल रहा है और इस निर्माण कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहनों के साथ मिट्टी परीक्षण मशीन और ड्रिल मशीन भी लगाई गई है.
वाहनों को भी बनाना चाहते थे निशाना
बुधवार देर शाम काम बंद हो जाने के बाद नक्सली यहां पहुंचे और मशीन को आग के हवाले कर दिया. नक्सली वाहनों को भी निशाना बनाना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही पूरे वाहनों को पास में ही मौजूद पुलिस कैम्प में सुरक्षित पहुंचा दिया गया. बताया जा रहा है कि चिंतावागु नदी पर पामेड़ से जिला मुख्यालय बीजापुर को जोड़ने के लिए पुल निर्माण का कार्य चल रहा है नक्सली जिसका विरोध कर रहे है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story