छत्तीसगढ़

भालुओं का आतंक, हमले से घायल हुए 5 लोग

Nilmani Pal
2 April 2022 6:42 AM GMT
भालुओं का आतंक, हमले से घायल हुए 5 लोग
x

महासमुंद। जिले के बागबाहरा में भालुओं के 3 अलग-अलग हमले में 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार तेंदुकोना गांव में भालू ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं भद्रसी निवासी कमल नाथ ध्रुव को खेत जाते समय रास्ते में भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

साथ ही बम्हनसरा निवासी संतराम घर के पीछे बड़ी में गया हुआ था। इस दौरान भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बता दें कि वन विभाग ने सभी घायलों को 1-1 हजार रुपए की सहायता राशि दी है।


Next Story