छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, मोटरसाइकिल बनी आग का गोला

jantaserishta.com
6 March 2021 8:16 AM IST
छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, मोटरसाइकिल बनी आग का गोला
x
DEMO PIC

कोंडागांव। सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत जैतपुरी-लंजोड़ा के बीच नेशनल हाईवे 30 पर तड़के सुबह लगभग 4:30 बजे एक मोटरसाइकिल सड़क पर खराब होकर खड़ी हुई ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है। हादसा इतना भयानक था कि, मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के तत्काल बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और इस आग में बाइक सवार दो मृतक बुरी तरह से झुलस गए हैं। घटना के तत्काल बाद 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं।

सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर तड़के सुबह 4:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में कोंडागांव की ओर से रायपुर की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल सड़क पर खराब होकर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकरा गई है।
इस टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार दो मृतक आग में बुरी तरह से झुलस गए। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक विकासखंड फरसगांव अंतर्गत आलोर गांव के रहने वाले थे और शामपुर के एक शादी समारोह से अपने घर आलोर लौट रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में जंगल के पास सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली दिखाई नहीं देने के कारण बाइक पूरी स्पीड से ट्रॉली से टकरा गई, जिस कारण मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story