छत्तीसगढ़

टेंट व्यापारी को किया लहूलुहान

Nilmani Pal
8 Feb 2022 12:54 PM IST
टेंट व्यापारी को किया लहूलुहान
x
रायपुर

रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में टेंट व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पुलिस से की है. अपने शिकायत में टेंट व्यापारी ने बताया कि वे लक्ष्मण नगर गली जा रहा था. तभी सोनू साहू ऊर्फ भूरू पीछे से आया, और पुरानी रंजीश की बात को लेकर गाली गलौज किया। जिसका विरोध करने पर धक्का मुक्की कर धारदार हथियार से हमला किया। हमले से पैर पर गंभीर चोट आई है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत केस दर्ज किया है. बता दें कि राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. रोजाना लूटपाट, मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है.


Next Story