छत्तीसगढ़

जमीन विवाद से तनाव, जहर सेवन के बाद व्यक्ति की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Jun 2026 12:06 AM IST
जमीन विवाद से तनाव, जहर सेवन के बाद व्यक्ति की मौत, एक आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन और मकान खाली कराने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। लगातार दबाव, गाली-गलौज, मारपीट और धमकियों से परेशान होकर जहर सेवन करने वाले एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार फरहदा बजरंग चौक निवासी परमेश्वरी पटेल ने 29 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका परिवार कई वर्षों से शासकीय भूमि पर बने मकान में रह रहा है। शिकायत में आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले बलराम यादव ने एक बुजुर्ग महिला के साथ मिलकर दावा किया कि जिस जमीन पर उनका मकान बना है, वह महिला की है और उन्हें मकान खाली करना होगा। आरोप है कि इस दौरान बलराम यादव ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर कनक पटेल ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उन्हें सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 30 मई को उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा लंबे समय से मकान और जमीन खाली कराने को लेकर मृतक को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके बाद मामले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा 108 बीएनएस जोड़ी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सीपत थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने उसकी तलाश शुरू की और उसे गनियारी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बलराम यादव (39 वर्ष), निवासी फरहदा चौक को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Tagsबिलासपुरफरहदाजमीन विवादआत्महत्याजहर सेवनबलराम यादवसीपत थानागिरफ्तारीबीएनएस 108बीएनएस प्रताड़नाBilaspurFarhadaland disputesuicidepoison consumptionBalram YadavSipat police stationarrestBNS 108BNS tortureछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story