छत्तीसगढ़
कवर्धा में फिर तनाव, लोगों ने वाहनों में किया जमकर तोड़फोड़
Nil dhankar
5 Oct 2021 1:38 PM IST

x
कवर्धा। कवर्धा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर गायत्री मंदिर के पीछे लोगों ने वाहनों में जमकर तोड़फोड़ किया। सूचना मिलते ही पुलिस फ़ोर्स पहुंची है. फ़िलहाल इलाके में तनाव का माहौल है.
बता दें कि खंभे पर झंडा लगाने के नाम पर उपजा विवाद कवर्धा शहर में अशांति का कारण बन गया। जिला प्रशासन ने समाज प्रमुखों से आग्रह करते हुए इस घटना को लेकर इंटरनेट मीडिया व अन्य नेटवर्क द्वारा फलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने इस तरह की घटना भविष्य में पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी समाज प्रमुखों को सजग और सतर्क रहने के लिए कहा। बैठक में बताया गया कि साइबर क्राइम टीम द्वारा इंटरनेट मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
Next Story





