
x
छग
Chhattisgarh छत्तीसगढ़: रायपुर से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहां रायगढ़ जिले के सम्बलपुरी गांव के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बेटे अजय गुप्ता ने भारतीय वन सेवा (IFS) में चयन हासिल कर लिया है। इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी और गर्व का माहौल है।
अजय गुप्ता का बचपन वनों में तेंदूपत्ता और महुआ संग्रहण करते हुए बीता, लेकिन कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने देश की प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा में जगह बनाई।
इस सफलता पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने अजय गुप्ता को बधाई दी और कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के वनाश्रित परिवारों के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि अजय ने अपने परिवार और पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार की लघु वनोपज संघ छात्रवृत्ति और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं ने ग्रामीण और वन क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर दिया है। अजय गुप्ता की यह सफलता इस बात का उदाहरण है कि संसाधनों की कमी कभी प्रतिभा को रोक नहीं सकती, अगर इच्छाशक्ति मजबूत हो तो कोई भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
Next Story





