छत्तीसगढ़
15 मदिरा दुकानों के लिए अहातों की आबंटन के लिए 7 अक्टूबर तक निविदा आमंत्रित
Shantanu Roy
30 Sept 2024 7:39 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। दुर्ग जिले की 15 देशी/देशी कम्पोजिट/विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों के अनुज्ञप्त परिसर से संलग्न अहातों की अनुज्ञप्तियों के आबंटन के लिये 07 अक्टूबर 2024 तक निविदा आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार मदिरा दुकान से संलग्न किये जाने वाले अहाता देशी मदिरा अहाता ए.सी.सी. चौक जामुल, देशी मदिरा अहाता नयापारा, देशी मदिरा अहाता पाटन, कम्पोजिट मदिरा अहाता अहिवारा, कम्पोजिट मदिरा अहाता दादर चरोदा, कम्पोजिट मदिरा अहाता जोरातराई, कम्पोजिट मदिरा अहाता नंदनीखुंदनी, कम्पोजिट मदिरा अहाता पुरैना, कम्पोजिट मदिरा अहाता उरला रोड दुर्ग, विदेशी मदिरा अहाता ए.सी.सी. चौक जामुल, विदेशी मदिरा अहाता अण्डा, विदेशी मदिरा अहाता डिपरापारा, विदेशी मदिरा अहाता गंजपारा दुर्ग, विदेशी मदिरा अहाता पोटिया रोड दुर्ग और विदेशी मदिरा अहाता उतई शामिल है। ऑनलाईन पद्धति से प्राप्त निविदा/निविदातों में से अनुज्ञप्तिधारियों के चयन की कार्यवाही कलेक्टोरेट सभाकक्ष दुर्ग में गुरूवार 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजे किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





