छत्तीसगढ़
मुहर्रम पर दस दिन के आयोजन अंतिम चरण में, ताजिया के साथ जुलूस की तैयारी
Shantanu Roy
25 Jun 2026 7:48 PM IST

x
छग
Bhilai. भिलाई। मुहर्रम के मौके पर करबला के शहीदों की याद में शहर में जारी 10 रोज को आयोजन अब अपने आखिरी दौर में है। शहर के सभी इमामबाड़ों पर परचमे इस्लाम फहराने के साथ-साथ फातिहा ख्वानी ढोल, ताशे, अखाडो का खेल, तकरीरी प्रोग्राम, मिलाद शरीफ, नौहा व कुरआन ख्वानी चलती रही। अंजुमन हुसैनिया कमेटी की ओर से सड़क- 20, जोन-1, खुर्सीपार में 8 मुहर्रम पर 24 जून की रात सैयद आलमगीर अशरफ की तकरीर रखी गई थी।
बड़ी तादाद में मौजूद लोगों के बीच करबला के शहीदों का बयान करते हुए इंटरनेशनल सुन्नी सेंटर नागपुर के फाउंडर और महबूबल उलेमा फाउंडेशन किछौछा शरीफ के संस्थापक सैयद आलमगीर अशरफ ने हजरत इब्राहीम (अ.स.) से लेकर इमाम हुसैन तक का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने हजरत इब्राहीम (अ.स.) की अपने बेटे हजरत इस्माइल (अ.स.) की कुरबानी के दौरान दुम्बा (भेड़) आने का जिक्र किया वहीं उन्होंने करबला में हजरत इमाम हुसैन की कुरबानी को भी तफसील से बताया। करबला के शहीदों के बयान सुन कर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। यहां सलाम पेश किया गया और फातिहा ख्वानी भी हुई।
तकरीर के बाद आयोजन कमेटी की ओर से मुख्यधारा और सोशल मीडिया के अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े नौजवानों का इस्तकबाल किया गया। अंजुमन हुसैनिया के सदर हुसैन अली अशरफी की मौजूदगी में अल्लामा आलमगीर अशरफ ने यहां प्रिंट मीडिया से शाहनवाज आलम, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से मुहम्मद शारिक अहमद खान और सोशल मीडिया से साहिल खान, अरसलान खान व आदिल हुसैन का इस्तकबाल किया। उन्होंने सभी नौजवानों की कामयाबी के लिए दुआएं की। इस दौरान स्टेज पर मौलाना मुफ्ती साजिद सकाफी अशरफी,मुफ्ती जामी कमर अजहरी,मौलाना महबूब गौहर,मौलाना इसरार,हाफिज कुद्दुस,मोहम्मद ताहिर,मौलाना हाफिज कय्यूम,हाफिज शमशेर,हाफिज मोहम्मद शहादत,हाफिज मोहम्मद शफीक,हाफिज समीर,हाफिज गुलाम रजा और कमालुद्दीन अशरफी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
आज पढ़ी जाएगी दुआए आशूरा, निकलेगा ताजिया
कर्बला के शहीदों की याद में शहर में अलग-अलग प्रोग्राम हो रहे हैं। इसी कड़ी में खुर्सीपार में अंजुमन हुसैनिया की ओर से 24-25 जून की दरमियानी रात 8 मुहर्रम को शहीद इमाम हसन की चौकी निकाली गई। इस दौरान फातिहा ख्वानी हुई। वहीं 25 जून की रात सेक्टर-6 ईदगाह के पास, फरीद नगर और दीगर जगहों पर अकीदतमंदों ने अलाव पर चलकर करबला के शहीदों के लिए अपनी मुहब्बत का इजहार किया। यौमे आशूरा पर 26 जून शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में दोपहर के वक्त जुमे की नमाज के बाद मिल कर दुआए आशूरा पढ़ी जाएगी। वहीं शहर की परंपरा के मुताबिक ताजिया भी निकाला जाएगा।
शहीदों को अकीदत पेश की पार्षद पीयूष ने
मुहर्रम शरीफ के मुबारक मौके पर हाउसिंग बोर्ड ईदगाह मैदान में अखाड़ा खेल रहे अंजुमन शेर-ए-ख़ुदा कमेटी के बीच पार्षद पीयूष मिश्रा ने अपनी उपस्थिति दी। उन्होंने करबला के शहीदों को अपनी अकीदत पेश करते हुए खिलाड़ियों और कमेटी के सदस्यों का हौसला-अफ़ज़ाई की। अंजुमन शेर-ए-ख़ुदा कमेटी ने पार्षद पीयूष का शुक्रिया अदा किया।
खानकाह में की परचम कुशाई
नंदिनी एयरोड्रम के पास ग्राम बीरेभाठ मुराद नगर में हजरत बाबा भोला शफी शाह रहमतुल्लाह अलैह की ख़ानकाह में मुहर्रम के मौके पर करबला के शहीदों की याद में परचम कुशाई की गई। 7 मुहर्रम को ईमाम हुसैन की याद में ख़ानकाह के ख़ादिम हसन बाबा ने परचमे हुसैनी लगाया। यहां मौजूद तमाम अक़ीदतमंदों ने ईमाम हुसैन और उनके 72 जां निसारों को अपनी अकीदत पेश की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





