छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में आज से गिरेगा तापमान

Kajal Dubey
16 Dec 2022 12:52 AM GMT
बस्तर संभाग में आज से गिरेगा तापमान
x
आने वाले दो से तीन दिनों में प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं आनी शुरू हो गई है। इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन में प्रदेश में पांच डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही बस्तर संभाग में शुक्रवार से न्यूनतम तापमान गिरना शुरू होगा। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड शुरू होगी। गुरुवार सुबह से ही प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसके चलते ठंड भी थोड़ी कम रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू होने वाली है। न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
Next Story