छत्तीसगढ़

तापमान बढ़ा, बारिश थमते ही गर्मी से लोग परेशान

Nil dhankar
12 Sept 2024 8:43 AM IST
तापमान बढ़ा, बारिश थमते ही गर्मी से लोग परेशान
x
छग

रायपुर raipur news। छग में 1 जून से लेकर 11 सितंबर तक सामान्य बारिश 1022.1 मिलीमीटर होनी चाहिए, लेकिन इस अवधि में बारिश 1123.7 मिलीमीटर दर्ज की गई है। जो कि सामान्य बारिश की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। दस जिलों में सामान्य से अत्यधिक और पांच जिलों में कम बारिश हुई है। बारिश बंद होने से एक ही दिन में राजधानी समेत प्रदेश का औसत पारा 4 डिग्री तक बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी दाे दिनों तक तापमान में वृद्धि की संभावना है। 24 घंटे हुई अति बारिश के बाद अब सिस्टम कमजोर पड़ गया है। सोमवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। 4 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब बारिश कम होने से प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। रायपुर का पारा 32 से 33 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिससे दिन में उमस भारी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। फिर से अब मानसून शनिवार तक गतिविधियां बढ़ सकती है। इस बीच में छुटपुट बारिश हो सकती है।


कृषि वैज्ञानिक डा. घनश्याम दास साहू ने बताया कि सितंबर में लगातार हुई बारिश के खेतों में जलभराव की स्थिति है। इससे फसल खराब हो सकती है। इसके अलावा कीट का प्रकोप भी बढ़ सकता है। किसानों को चाहिए की जल्द से जल्द खेतों से पानी निकालें। अभी मौसम फिर से खुल रहा है, ऐसे में फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है। chhattisgarh news

Next Story