छत्तीसगढ़

डोंगरगढ़ में तापमान ज्यादा, 41.3 डिग्री दर्ज

Nil dhankar
29 March 2024 12:09 PM IST
डोंगरगढ़ में तापमान ज्यादा, 41.3 डिग्री दर्ज
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च के अंतिम हफ्ते में ही कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को डोंगरगढ़ में 41.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायपुर में दिन का अधिकतम टेंपरेचर 39.5 डिग्री दर्ज किया गया है। आज यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शनिवार से एक बार फिर आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी और बिजली गिरने की संभावना है।

प्रदेश के 9 जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार चला गया है। रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और रात में पारा 25 डिग्री के आसपास रहेगा। गुरुवार को दिन का तापमान 39.5 डिग्री रहा।

Next Story