छत्तीसगढ़

तेलीबांधा पुलिस ने मारा छापा, 153 नग तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
9 April 2022 6:22 AM IST
तेलीबांधा पुलिस ने मारा छापा, 153 नग तलवार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर 153 नग तलवार के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि आरोपी निर्मल सिंह अवैध रूप से तलवारो का विक्रय कर रहा था. असामाजिक तत्वों को तलवार महंगे दामों में लगातार बेचे जाने की सूचना मुखबिरो से मिल रही थी. उक्त तलवारो का प्रयोग असमाजिक तत्वों द्वारा गम्भीर वारदातों में लाया जा सकता था. आरोपी द्वारा बिना कोई वैध दस्तावेजो के असामाजिक लोगो को तलवार की बिक्री की जा रही थी. आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से तलवार बिक्री करते पकड़ा गया है. और आरोपी के कब्जे से कुल 153 नग तलवारे जप्त की गई.

आरोपी निर्मल सिंह श्याम नगर स्थित गोदाम में अवैध तलवार छुपा रखा था. उक्त तलवारो को पंजाब से लाकर रायपुर में बिक्री करता था. जप्त तलवारो की कीमत लगभग 1 लाख रुपये है. आरोपी निर्मल सिंह के विरुद्ध थाना तेलीबांधा में अप क़ 225/22 धारा 25 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है.

नाम आरोपी -निर्मल सिंह s/o गुरदीप सिंह उम्र 55 अमृतसर पंजाब हाल श्याम नगर तेलीबांधा रायपुर

Next Story