छत्तीसगढ़

तेज प्रताप यादव ने X में लिखा सुविचार, सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है सदा विजय

Nil dhankar
7 Jun 2025 7:43 AM IST
तेज प्रताप यादव ने X में लिखा सुविचार, सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है सदा विजय
x

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सदा विजय होता है का संदेश दिया है.

तेज प्रताप ने एक्स (पूर्व ट्विटर) लिखा, 'सत्या का रास्ता चुनने वालों की हमेशा जीत होती है. हमेशा सच की रास्ता पर चलना चाहिए. सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है. राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया. पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था'. इस पोस्ट के साथ उन्होंने दो तस्वीरें भी शेयर कीं. जिसमें वह आम लोगों की समय सुनते दिख रहे हैं. जैसे कि जनता दरबार में हुआ करता है.

पूर्व सीएम लालू प्रसाद भी अपने कार्यकाल के दौरान ऐसे ही जनता दरबार लगाते थे और लोगों की परेशानियों को सुन उसे हल किया करते थे. तेज प्रताप के इस पोस्ट से ऐसा लग रहा है कि वह आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी और कटाक्ष के रूप में वह किसी अपने पर हमला कर रहे हैं. चाहे उन्हें पार्टी से छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया हो. लेकिन वह चुनाव को लेकर गंभीर और एक्टिव हैं.

Next Story