छत्तीसगढ़

तहसीलदार के ड्राइवर की लाश मिली

Nil dhankar
24 April 2026 1:36 PM IST
तहसीलदार के ड्राइवर की लाश मिली
x
छग

कोरबा। बालको क्षेत्र के लालघाट में बुधवार शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तरा कुमार कश्यप के रूप में हुई है, जो जिले के एक तहसीलदार का चालक था और पिछले 24 घंटे से लापता थे।

सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने बताया कि उत्तरा कुमार कश्यप मंगलवार सुबह रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई, जो अंततः शव मिलने पर समाप्त हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को नशे की लत थी। पुलिस को आशंका है कि अधिक नशे के कारण उसकी मौत हुई हो सकती है, हालांकि अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं नदी में गिरने से तो मौत नहीं हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। मृतक के घर से निकलने के बाद उसकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Next Story