छत्तीसगढ़

बालगृह से भागे किशोर: फिर बचने नहर में लगा दी छलांग, खोजबीन जारी

Nil dhankar
20 Feb 2022 4:32 PM IST
बालगृह से भागे किशोर: फिर बचने नहर में लगा दी छलांग, खोजबीन जारी
x

कोरबा। बालगृह से फरार दो किशोरों ने नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी. एक किशोर जैसे-तैसे नहर से निकल आया, लेकिन दूसरे तेज बहाव में बह गया. 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी किशोर का शव अब तक नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीबन सात बजे दो किशोर बालगृह के पीछे दरवाजे से साइकिल से फरार हो गए थे. निकलने के बाद दोनों किशोरों ने शिव नगर बस्ती से बहने वाले नहर में छलांग लगा दी. नहर में तेज बहाव का आंकलन नहीं कर पाने की वजह से दोनों किशोर बहने लगे. एक ने किसी तरह से तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा तेज बहाव में बह गया.

बचकर निकले किशोर ने बालगृह वापस लौट कर अधीक्षक को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. बालको पुलिस टीम मौके पर पहुंची, साथ ही किशोर की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने घटना स्थल से किशोर का कपड़ा बरामद किया है. मामले की जांच दर्री पुलिस कर रही है.

Next Story