छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक के पास किशोर की लाश मिली, हत्या की आशंका

Nil dhankar
19 May 2026 4:36 PM IST
रेलवे ट्रैक के पास किशोर की लाश मिली, हत्या की आशंका
x
छग

राजनांदगांव। नांदगांव शहर के गौरीनगर इलाके में एक नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मामले को विवेचना में लिया। आज सुबह गौरीनगर इलाके में एक नाबालिग की संदिग्ध शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इधर दोपहर तक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह गौरीनगर क्षेत्र के रेल्वे ट्रैक के समीप एक नाबालिग युवक का संदिग्ध अवस्था में शव लोगों ने देखा। इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त मृतक युवक गौरीनगर का ही रहने वाला है। इधर गौरीनगर इलाके में ही क्षेत्र के एक नाबालिग युवक की हत्या की घटना को लेकर लोगों में सनसनी बनी हुई है।

पुलिस घटना को लेकर जांच को आगे बढ़ाते पूछताछ और अज्ञात आरोपियों की तलाश करते कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।


Next Story