छत्तीसगढ़

एनीकट में मिली किशोर की लाश, शिनाख्त जारी

Nilmani Pal
26 Aug 2022 1:27 PM IST
एनीकट में मिली किशोर की लाश, शिनाख्त जारी
x
छग

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के बूटा पार स्थित एनीकट में शुक्रवार की सुबह आठ वर्षीय अज्ञात बालक का शव मिला है। शव एनीकट के किनारे पानी के अंदर डूबा था। शव को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने घटनास्थल पर पहुंची है। फिलहाल मृतक बालक की पहचान नहीं हो सकी है।

तोरवा पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एनीकट के आसपास ग्रामीण टहलने निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर एनीकट के अंदर पानी में एक बालक के शव पर पड़ी। जिसकी उम्र करीब आठ वर्ष के आसपास बताया जा रहा है। लोगों की सूचना पर जांच करने पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और पंचनामा तैयार कर बालक के शव को पानी के अंदर से बाहर निकाला गया। बालक सिर्फ अंडरवियर पहना हुआ है। शरीर पर दूसरा कपड़ा नहीं है। इसके बाद पुलिस ने शव को जब तक कर अस्पताल भेज दिया। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से मृतक बालक के संबंध में पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक मृतक की और उसके स्वजन के बारे में पहचान नहीं हो पाई है।

Next Story