छत्तीसगढ़

कथा सुनने पहुंची किशोरी प्रेमी संग फरार, तलाश के लिए टीम गठित

Nil dhankar
1 Aug 2024 1:57 PM IST
कथा सुनने पहुंची किशोरी प्रेमी संग फरार, तलाश के लिए टीम गठित
x
छग

दुर्ग durg news। भिलाई में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान एक 17 साल की किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने Bhilai Nagar Police Station में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chhattisgarh news भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 28 जुलाई दोपहर एक बजे की है। कोहका क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडिम पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने पहुंची थी। कथा के दौरान उसने अपनी मां को बोला की उसकी सहेली दूसरे पंडाल में बैठी है वो उससे मिलकर आ रही है। इसके बाद वो वापस अपनी मां के पास नहीं आई। chhattisgarh

कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। उसने परिवार को लोगों को इसकी जानकारी दी। परिवार के लोगों ने उसका काफी पता किया। पुलिस में भी सूचना दी। जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो उन्होंने भिलाई नगर थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस लड़की की पताशाजी कर रही है।


Next Story