छत्तीसगढ़
चाकू हमले में घायल किशोर की मौत, अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज
Nil dhankar
31 May 2023 3:46 PM IST

x
छग
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां अज्ञात हमलावरों ने 16 वर्षीय किशोर पर 29 मई को चाकू से हमला कर दिया था। इसके बाद परिजनों ने 29 मई की रात घायल अवस्था में किशोर को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई है। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीह की है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaaserishta.com पर
Next Story





