छत्तीसगढ़

नहाते समय तालाब में डूबा किशोर, होली के बीच परिवार में पसरा मातम

Nil dhankar
26 March 2024 12:36 PM IST
नहाते समय तालाब में डूबा किशोर, होली के बीच परिवार में पसरा मातम
x
छग

बिलासपुर। बिलासपुर में होली के दिन 10 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह रंग-गुलाल खेलने के बाद दोपहर में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था, तभी वह 10 फीट गहराई में समा गया। इस हादसे के बाद परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

दरअशल, गोपियापारा निवासी पृथ्वीराज टंडन प्राइवेट जॉब करता है। उसका बेटा आहिल टंडन (10) चौथी कक्षा में पढ़ता था। सोमवार को होली पर्व पर वह सुबह से मोहल्ले में अपने दोस्तों के साथ रंग खेलने निकला था। दोपहर में वह घर पहुंचा और नहाने के लिए तालाब निकल गया।

उसे तैरना नहीं आता था। फिर भी नहाते समय वह गहराई में चला गया, जिससे वह डूब गया। उसके दूसरे साथी तालाब में नहाने में मशगूल थे। उन्हें भी उसके तालाब में डूबने की भनक नहीं लगी। वह नहाते-नहाते 10 फीट गहरे पानी में चला गया। जिसे देखकर लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया।

लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका। तालाब के अंदर पानी में बच्चे की तलाश शुरू की। तब करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत बता दिया गया।


Next Story