छत्तीसगढ़

सांप काटने से किशोर की मौत

Admin2
25 Aug 2021 1:41 PM GMT
सांप काटने से किशोर की मौत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। जमरगी डी गांव में रात को 16 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। धरमजयगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक जमरगी डी गांव में आनंद अपने बड़े भाई के साथ एक ही खाट में सोये हुए थे। आनंद उस वक्त अपने मोबाइल में व्यस्त था।

उस समय घर में लाईट भी नही थी, समय करीब 12 बज रह रहे थे, तभी आनंद के कान के पास किसी जंतु के काटने का अहसास हुआ, वह उठ खड़ा हुआ लेकिन फिर नजर अंदाज करते हुए पुन: मोबाइल में बिजी हो गया करीब घंटों बाद जब उसके शरीर में तकलीफ होने लगा, तब आनंद ने परिजनों को बताया, उसके तुरन्त बाद निजी वाहन व्यवस्था कर धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुँचे।

जहाँ किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रारंभिक उपचार प्रारंभ कर दिया गया, लेकिन करीब रात 2 बजे उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों की माने तो अस्पताल पहुंचने में देरी होने की वजह से पूरे शरीर में जहर फैल गया, जिससे आनन्द राजपूत की मौत हो गई।

Next Story