छत्तीसगढ़
किशोरी की करंट लगने से मौत, सूखे कपड़े निकालने के दौरान हुआ हादसा
jantaserishta.com
1 May 2024 11:31 PM IST

x
छत्तीसगढ़
दुर्ग। भिलाई में 13 साल की किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई. मृतिका का नाम वैष्णवी है, जो अपने घर की छत पर सूखे हुए कपड़े उतारने के लिए गई थी. इसी दौरान जब तार तक उसका हाथ नहीं पहुंचा तो वैष्णवी एक लोहे की छड़ी की सहायता से सूखे हुए कपड़े निकाल रही थी. इस दौरान लोहे की छड़ी पास के ही बिजली के तार से टच हो गया. इससे वैष्णवी करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. वैष्णवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका घर में अकेली थी, वैष्णवी की बड़ी बहन और माता-पिता घर से बाहर गए हुए थे. इस दौरान वैष्णवी सूखे कपड़े उतारने के लिए छत पर गई और कपड़े निकलने के दौरान हादसे का शिकार हो गई. जब उसके माता-पिता घर लौटे तब वैष्णवी घर में नहीं दिखी. मां ढूंढते हुए छत पर गई, तब वहां मृत पड़ी वैष्णवी को देखा. मां के रोने की आवाज सुनकर पडोस के लोग वैष्णवी के घर आ गए. इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. जामुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भेजा. पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है.
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ न्यूज़13 साल की किशोरी की करंट लगने से मौतकिशोरी की मौतदुर्गCG NewsChhattisgarhChhattisgarh News13 year old girl dies due to electric shockDeath of girlDurg
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





