छत्तीसगढ़

घर के अंदर घुसकर किशोर की बेरहमी से हत्या, भाभी पर हत्या का शक

Shantanu Roy
13 Jun 2022 3:15 PM GMT
घर के अंदर घुसकर किशोर की बेरहमी से हत्या, भाभी पर हत्या का शक
x
छग

हरियाणा। गांव फतेहपुर तगा में परिवार के साथ किराए पर रहने वाले किशोर की हत्या कर दी गई। घटना के वक्त घर में मृतक किशोर और उसकी भाभी थी। शाम को जब परिजन वापस आए तो देखा कि उसका शव घर के अंदर कपड़े से ढका मिला। भाभी गायब थी। सूचना पर एसीपी दलबीर सिंह, फॉरेंसिक साइंस की डॉ मनीषा, और क्राइम ब्रांच डीएलएफ, क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मेवात के नीमका गांव निवासी सौराथ अपने परिवार के साथ यहां दादा कॉलाेनी फतेहपुर तगा गांव में किराए पर रहता है।

वह मजदूरी करता है। उसके साथ बेटा सराफत (15) भी रहता था। बताया जाता है कि रविवार को परिवार के लोग काम से बाहर गए थे। घर में किशोर सराफत और उसकी भाभी थी। शाम को जब पिता सौराथ वापस लौटे तो देखा कि घर में उनके बेटे का शव जमीन पर पड़ा है और उसके ऊपर कपड़ा पड़ा है। उन्होंने उसे उठाकर लोगों की मदद से अल्फला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे की गर्दन पर रस्सी के निशान थे। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में भाभी की भूमिका होगी।
Next Story