छत्तीसगढ़

अनाचार से गर्भवती हुई किशोरी, मामा के घर छिपा आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
18 May 2023 5:28 PM IST
अनाचार से गर्भवती हुई किशोरी, मामा के घर छिपा आरोपी गिरफ्तार
x
छग

कोंडागांव/फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म की शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, प्रार्थीया ने फरसगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को ग्राम बालोण्ड निवासी 21 वर्षीय लोचन बघेल उर्फ राज ने बहला फुसला कर अपने घर ले जाकर अनाचार किया था। उसके बाद लोचन ने कई बार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह 4 माह की गभर्वती हो गई। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया। वहीं मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। फरसगांव पुलिस की ओर से लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी लोचन बघेल को उसके मामा के घर ग्राम मोहण्ड थाना रायघर जिला नवरंगपुर, ओडिशा से पकड़ा। दुष्कर्मी को हिरासत में लेकर फरसगांव थाना लाकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।


Next Story