छत्तीसगढ़

ओडिशा से जगदलपुर की किशोरी का रेस्क्यू, अपहरण करने वाले अरेस्ट

Nil dhankar
25 March 2025 9:34 AM IST
ओडिशा से जगदलपुर की किशोरी का रेस्क्यू, अपहरण करने वाले अरेस्ट
x
छग

जगदलपुर। युवक ने नाबालिग से दोस्ती की। उसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ओडिशा ले गया। वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने ओडिशा से ढूंढ निकाला। अपहरण के मामले में 2 युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च 2025 को नाबालिग के परिजन परपा थाना पहुंचे और FIR दर्ज करवाई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी नाबालिग बेटी घर से बाहर किसी काम से गई हुई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उन्हें शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे गुमराह कर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की और नाबालिग की तलाश में जुट गई।

नाबालिग के फोन कॉल्स की हिस्ट्री खंगाली गई। साथ ही उसके करीबियों के यहां भी पता लगाया गया। पुलिस को पता चला कि एक युवक उसे ओडिशा की तरफ लेकर गया है। वहीं पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। फोन को ट्रेस करवाया। इसके बाद पुलिस को इनपुट मिला कि वह ओडिशा के नवरंगपुर जिले में है। जिसके बाद परपा से एक टीम को ओडिशा के नवरंगपुर भेजा गया था।

पुलिस ने वहां एक घर से नाबालिग को बरामद किया। साथ ही एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक का नाम अनीश ठाकुर (21) है, जो जैतगिरी का रहने वाला है। आरोपी युवक ने पूछताछ में बताया कि वह नाबालिग को शादी के लिए भगाकर ले गया था। पुलिस ने कुछ साक्ष्य जुटाए तो पता चला कि नाबालिग को आरोपी के साथ भगाने में दीपक ठाकुर (33) नाम के युवक का भी हाथ था। जिसके बाद पुलिस ने उसे पर भी कार्रवाई की। इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Next Story