छत्तीसगढ़
प्रेमी ने इंस्टाग्राम देखने से रोका, किशोरी ने खाया जहर
Shantanu Roy
2 Aug 2025 12:34 AM IST

x
छग
Surguja. सरगुजा। लिव इन रिलेशन में रह रही किशोरी को प्रेमी ने इंस्टाग्राम रील देखने से मना किया और मोबाइल छीन लिया तो किशोरी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी करीब एक वर्ष से युवक के घर में ही रह रही थी। मामला बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुर के मिशन हॉस्पिटल में पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रा निवासी सिमरन एक्का (17 वर्ष) का लव अफेयर आकाश बखला निवासी बेहरी (20 वर्ष) के साथ था। दोनों के परिवारजन शादी के लिए राजी हो गए तो एक वर्ष से सिमरन एक्का अपने प्रेमी के घर लिव इन रिलेशन में रह रही थी। दोनों की शादी की उम्र नहीं हुई थी, इस कारण परिजनों ने शादी नहीं की थी।
29 जुलाई को सिमरन एक्का अपने घर पर बैठी इंस्टाग्राम रील देख रही थी। आकाश ने बार-बार मोबाइल पर रील देखने पर उसे फटकार लगाई और उसका मोबाइल छीन लिया। आकाश मोबाइल लेकर मेला जाने लगा। सिमरन को मोबाइल छीनना नागवार लगा, इसलिए वह घर से घास मारने वाली दवा लेकर आकाश के पीछे चल पड़ी। आकाश ने जब मोबाइल वापस नहीं दिया तो सिमरन ने घास मारने वाली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसे उल्टी होने लगी। परिजनों की मदद से आकाश ने सिमरन को तत्काल मिशन हॉस्पिटल में दाखिल कराया। सिमरन एक्का की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मिशन हॉस्पिटल चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





