छत्तीसगढ़

वाटर पार्क में किशोर की मौत

Nil dhankar
10 May 2025 9:00 AM IST
वाटर पार्क में किशोर की मौत
x
छग

राजनांदगांव। इंदामरा में मौजूद एक्वा वाटर पार्क में शुक्रवार को नहा रहा 13 साल का बालक डूब गया। जिसकी मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि बालक मानसिक रुप से कमजोर था। पुलिस ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य वाटर पार्क में नहा रहे थे, इसी दौरान 13 वर्षीय अंशुल भंडारकर वेव पूल की ओर चला गया और डूब गया।

बेसुध अंशुल को बाहर निकाल हास्पिटल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story