छत्तीसगढ़

तकनीकी स्वीकृति एवं तय मानक अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो: कलेक्टर

jantaserishta.com
12 May 2026 9:05 PM IST
तकनीकी स्वीकृति एवं तय मानक अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो: कलेक्टर
x
बलौदाबाजार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय -सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर जोर देते हुए तकनीकी स्वीकृति एवं तय मानक के अनुसार निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर ने कहा कि आरईएस सहित अन्य निर्माण एजेंसी तकनिकी स्वीकृति, प्रक्कलन के अनुसार ही कार्य सम्पादित करने तकनिकी स्वीकृति के अनुसार कार्य नहीं होने पर सबंधित के विरूद्ध कार्यवाही होगी। इसी तरह समग्र योजना के तहत बनने वाले सड़कों का निर्माण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्य शासन द्वारा शुरू किये गये सेवा सेतु अंतर्गत लोक सेवा गारंटी के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिये।कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग जनों को प्रदाय किये जाने वाले ट्रायसिकल वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि नियमानुसार 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रणाम पत्र धारको को ही मोटराइज्ड ट्रायसिकल देने कहा। वर्तमान में जिले को 30 मोटराइज्ड ट्रायसिकल की स्वीकृति मिली हैं।
कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन एवं पॉस मशीन से खाद बीज़ वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि अभी भी एग्रीस्टेक में नवीन पंजीयन हो रहा है। आगामी गिरदावरी के समय नवीन पंजीयन का विशेष ध्यान रखा जाए। खरीफ सीजन हेतु समितियों में खाद- बीज की पर्याप्त भण्डारण, ई वितरण प्रणाली अंतर्गत पॉस मशीन की सुविधा, नैनो यूरिया के उपयोग हेतु किसानों प्रेरित करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर शर्मा ने राजस्व सम्बंधित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करते हुए 6 माह से 1 वर्ष तक लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार अभियान चलाकर निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वामित्व कार्डो का वितरण सुशासन शिविर के साथ ही संबंधित गांव में भी वितरित कराने कहा।
बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, ए. आर.टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story