छत्तीसगढ़

शहीद बेटे की तस्वीर देख छलके आंसू, भावुक मां का वीडियो हुआ वायरल

Nil dhankar
25 April 2022 6:24 AM IST
शहीद बेटे की तस्वीर देख छलके आंसू, भावुक मां का वीडियो हुआ वायरल
x

सुकमा। सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक मां पोस्टर पर लगे अपने शहीद बेटे की तस्वीर को बार-बार चूम रही है. जिसने भी यह वीडियो उसकी आंखें नम हो गईं. जवान की शहादत को हर कोई सलाम कर रहा है. यूजर्स भी इसपर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अपने शहीद बेटे की तस्वीर को देखकर एक मां बेहद भावुक हो जाती है. कभी वह रुमाल से बेटे की तस्वीर को पोंछती है तो कभी तस्वीर को चूमती है. उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे. शहीद बेटे के लिए मां का प्यार और ममता देख मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो जाते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये वीडियो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के दोरनापाल का है. यहां शहीद जवानों का एक स्मारक बनाया गया, जिसमें शहीदों के परिजन पहुंचे थे. इसी दौरान जब एक शहीद जवान की मां ने अपने बेटे की तस्वीर देखी तो वो खुद को रोक नहीं पाईं. उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.


Next Story