छत्तीसगढ़
टीम प्रहरी अभियान: लाखेनगर से सुन्दर नगर मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई
jantaserishta.com
6 May 2026 9:33 PM IST

x
सुगम यातायात हेतु अभियान जारी, कब्जा करने पर सामान जब्ती की चेतावनी
रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप नेतृत्व में आज ‘टीम प्रहरी अभियान’ के तहत नगर निगम जोन-5 क्षेत्र में लाखेनगर मार्ग से सुन्दर नगर मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से लगभग 6 ठेले-गुमटियां, 10 डमी पुतले तथा 12 बोर्ड हटाए गए। नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि वे किसी भी स्थिति में सड़क पर कब्जा न करें। सड़क पर रखे सामानों को जनहित में तत्काल जब्त कर लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।
कार्रवाई में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन-5 कमिश्नर खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, उप अभियंता टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता व जोन-5 की टीम एवं यातायात पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।
Delete Edit




Tagsरायपुररायपुर न्यूज़रायपुर अतिक्रमण मुक्त कार्रवाईरायपुर अतिक्रमणRaipurRaipur NewsRaipur encroachment free actionRaipur encroachment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





