छत्तीसगढ़

रायपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शान से जीता मैच, वायरल हो रहे स्टेडियम के ये VIDEO

jantaserishta.com
21 Jan 2023 8:39 PM IST
रायपुर में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शान से जीता मैच, वायरल हो रहे स्टेडियम के ये VIDEO
x
देखें.
रायपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)| भारत ने अपने गेंदबाजों और ओपनरों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में शनिवार को 179 गेंद शेष रहते आठ विकेट से मात दे दी। भारत ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है और भारत ने घर पर न्यूजीलैंड को लगातार सातवीं वनडे सीरीज में मात दी है।
भारतीय खेमे में इस जीत के साथ खुशी की लहर दौड़ गयी जबकि जबकि न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही है। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने निराश किया और केवल 108 रन ही बना पाए। इसके बाद भारत ने 20.1 ओवर में दो विकेट पर 111 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल की।
रोहित (51)और शुभमन गिल (नाबाद 40) की सलामी जोड़ी ने भारत को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया। भारत ने दो विकेट जरूर गंवाए लेकिन यह लक्ष्य कभी चुनौतीपूर्ण नहीं होने वाला था। इस जीत के साथ भारत ने घर पर न्यूजीलैंड को लगातार सातवीं वनडे सीरीज में मात दे दी है।
रोहित ने 50 गेंदों पर 51 रन की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि गिल ने 53 गेंदों पर नाबाद 40 रन में छह चौके लगाए। विराट कोहली 11 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन आठ रन पर नाबाद रहे। गिल ने मिचेल सेंटनर पर विजयी चौका मारा।
इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 108 रनों पर समेट दिया।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के फैसले को सही ठहराते हुए शुरूआत में भारतीय तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया, इसके बाद स्पिनरों ने कमाल करते हुए न्यूजीलैंड की पारी को 34.3 ओवर में समाप्त कर दिया।
शमी ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पांड्या ने 16 रन पर दो विकेट और पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुन्दर ने सात रन पर दो विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
न्यूजीलैंड की टीम मात्र 15 रन पर अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवाकर शुरूआत से ही दबाव में आ गयी थी। ग्लेन फिलिप्स ने 52 गेंदों में 36,माइकल ब्रेसवेल ने 30 गेंदों में 22 और मिचेल सेंटनर ने 39 गेंदों में 27 रन बनाकर न्यूजीलैंड को किसी तरह सौ रनों के पार पहुंचाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story