उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगी 'टीम भूपेश', प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद तय हुई जिम्मेदारी

फाइल फोटो
रायपुर: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार और प्रबंधन के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की टीम को उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। प्रियंका ने उन्हें टीम के साथ चुनाव के मोर्चे पर उतरने के निर्देश दिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी को पहले ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वह बूथ स्तर पर मैनेजमेंट में जुटे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ के नेताओं को उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में उतारा गया था। अब पूर्वाचल में फिर छत्तीसगढ़ के नेताओं को सक्रिय किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





